पंचकूला: सेक्टर 1 खड़क मंगोली में सिलेंडर फटने से करीब 17-18 झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
सेक्टर एक खड़क मंगोली में सिलेंडर फटने से करीब 17 से 18 झुगी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 1 चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और सिलेंडर फटने के हादसे की जांच शुरू कर दी है।