पंचकूला: खड़क मंगोली कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष पीड़ितों से मिलने पहुंचे
घग्घर नदी के साथ लगते खड़क मंगोली कालोनी में शॉर्ट सर्किट से आज भयंकर आग लग गई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता इस हादसे के बाद मौक़े पर पहुँचे और पीड़ित परिवारों से बात की। आग लगने से खड़क मंगोली में भारी नुकसान हो गया है। कई लोग बेघर हो गए हैं।