खलीलाबाद: सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने उद्घाटन कर नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित किया। स्वास्थ्य स्टालों का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक उपस्थित रहे