मेसकौर: सीतामढ़ी में 8 घंटे में लूटकांड का खुलासा, चार विधि-विरुद्ध किशोर निरुद्ध; लूटे गए जेवर व मोबाइल बरामद
मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का नवादा पुलिस ने महज आठ घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। इस मामले में चार विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध करते हुए लूटे गए सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी एवं नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। सूचना 6 pm