ठेठईटांगर: कोनपाला सुखल टोली में जहरीले सांप के काटने से एक किशोर की हालत हुई गंभीर
कोनपाला सूखल टोली निवासी प्रवीण बिलुंग नामक किशोर सोमवार की रात घर में सोया हुआ था। इसी क्रम में उसे देर रात बिस्तर पर चढ़कर एक जहरीला सांप काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तब उसके परिजन घर पर ही झाड़ फूंक करवाने लगे। जिससे उसकी हालत और गंभीर होती चली गई। तब उसके परिजन 3 सितंबर की सुबह सदर अस्पताल लेकर आए। उसकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।