ठेठईटांगर: जामपानी के पास चर्च जाने के दौरान ऑटो पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल ,लाया गया अस्पताल
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जाम पानी के पास रविवार को चर्च जाने के दौरान ऑटो पलट गई जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया ।इधर मौके पर प्रखंड प्रमुख भी पहुंचे और सभी घायलों का समुचित इलाज कराया ,इधर पांच लोगों की स्थिति को देखते हुए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।