ठेठईटांगर: बंगरू में सर्वेश्वरी समूह सिमडेगा के महिला संगठन द्वारा असहाय ग्रामीणों के बीच किया गया छाता वितरण
सिमडेगा सर्वेश्वरी समूह के महिला संगठन के द्वारा बंगरू में 2 सितंबर को 1 बजे 30 सहायक ग्रामीणों के बीच छाता का वितरण किया गया। मौके पर संगठन की महिलाओं ने ग्रामीणों को वज्रपात से बचने के उपाय बताए, साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं की जानकारी देते हुए, सचेत रहने की सलाह दी।