ठेठईटांगर: ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख के मां की निधन की सूचना पर सांसद और विधायक पहुंचे उनके पास, दिया सांत्वना
ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज की मां आशा मिंज का निधन गुरुवार की देर रात हो गई। इसकी सूचना मिलते हीं सांसद कालीचरण मुंडा, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी सहित कई कांग्रेसी देर रात उनके पास पहुंचे। उन्होंने प्रखंड प्रमुख को सांत्वना देते हुए दुख की घड़ी में हमेशा उनके साथ खड़े रहने की बात कही।