ठेठईटांगर: ठेठईटांगर थाना के गांजा तस्करी मामले का फरार नामजद अभियुक्त तोरपा से गिरफ्तार, अभियुक्त लाया गया ठेठईटांगर थाना
ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 21/2024 के तहत दर्ज गांजा तस्करी मामले का नामजद फरार अभियुक्त, जय प्रताप सिंह को तोरपा पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया। जिसकी सूचना मिलने के बाद ठेठईटांगर पुलिस 31 अगस्त की सुबह तोरपा जाकर गिरफ्तार अभियुक्त को अपने हिरासत में लेकर ठेठईटांगर थाना लाई। पुलिस आज इसे सिमडेगा जेल भेजेगी।