हाटा: बंदेलीगंज में सड़क किनारे बैठी महिलाओं व बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक बच्चे की मौत व एक महिला गंभीर रूप से घायल
कस्बे के बंदेलीगंज के निकट सड़क के किनारे बैठी महिलाओं व बच्चे को तेज रफ्तार की कार ने डिवाइडर पार कर रौंद दिया। जिसके कारण ईलाज के दौरान चार वर्षीय बालक की मौत हो गयी। जबकि उसकी रिस्तेदार में आयीं 30 वर्षीय महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।