🚨 हल्द्वानी: गौधाम हल्दीखाल, छफुला के पास सड़क धंसने से हादसा, चालक घायल
हल्द्वानी के गौधाम, हल्दीखाल छफुला के पास सड़क के नीचे से खोखली होने के कारण सड़क धंस गई। हादसे में वाहन चालक को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।
स्थानीय जानकारी के अनुसार, सड़क के नीचे से खोखली होने की समस्या को लेकर प्रशासन को पहले ही सूचना दी गई थी। इसके बावजूद आज हादसा हो गया। अब सवाल उठता है कि समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
प्रशासन से मांग है कि मामले का संज्ञान लेकर सड़क की स्थिति की जांच कराई जाए और जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
📹 News Source: Ayush Joshi
📰 i7News — खबर वही, जो जरूरी है।
#Haldwani #Haldikhal #Chafula #UttarakhandNews #RoadAccident #RoadSafety #जनसमस्या #प्रशासन #I7News
Haldwani, Nainital | Oct 11, 2026