खाजूवाला: कृषि उपज मंडी से सरसों चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
खाजूवाला कृषि उपज मंडी में सरसों के कट्टों की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड नंबर 4 निवासी सुखदेव नारायण पुत्र किशनलाल कुमावत ने पुलिस थाना खाजूवाला में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी मंडी में दुकान नंबर 92 पर कृषि जिंसों की खरीद का काम करता है। आरोपी उसके द्वारा बेची गई सरसों चोरी करके ले गया।