मेरठ में हनुमान चालीसा पाठ से पहले हिंदू रक्षा दल को पुलिस ने रोका, गणेशपुर टोल पर हंगामा
उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में हिंदू रक्षा दल की एक टीम मेरठ में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रही थी, तभी रास्ते में गणेशपुर टोल प्लाजा पर भारी पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया।
हिंदू रक्षा दल टीम जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुँची, पहले से तैनात पुलिस बल ने काफिले को रोक दिया। मौके पर पुलिस अधिकारियों द्वारा टीम को समझाने-बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।
घटना के बाद टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन टीम को रोका गया है, वहीं हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा पढ़ने की मांग पर अड़े हुए हैं।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस व संगठन के बीच बातचीत जारी है।
#DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #SSP #DEHRADUN #DGP #UTTRAKHAND #CM #UTTRAKHAND #DM #DEHRADUN #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS #UP #Police