जमुई: बदलते मौसम का असर: सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़, 400 के पार पहुंची ओपीडी
Jamui, Jamui | Jun 29, 2026 बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। सोमवार 12 बजे से 3 बजे तक सदर अस्पताल में 400 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार और सरकारी अवकाश के कारण ओपीडी बंद थी, लेकिन भारी भीड़ को देखते हुए इसे खोलना पड़ा। सामान्य दिनों में 250–300 मरीज आते हैं।