बहराइच: खलवा में मदरसे के छात्रों ने खाया भरभंडा का बीज; हालत गंभीर, सगे भाई-बहन समेत छह बच्चे जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती
खलवा ग्राम पंचायत में स्थित मदरसा के छात्र पढ़ाई के बाद घर जा रहे थे। रास्ते में आते समय बच्चों ने भरभंडा का बीज खा लिया। जिससे सभी की हालत गंभीर हो गई।डॉक्टर द्वारा 6 बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है वहीं हालत स्थिर बनी हुई है।