हसनपुर: सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और कैंटर की भिड़ंत में घायल कार चालक की उपचार के दौरान हुई मौत
संभल जनपद के एचौड़ा थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर निवासी कृष्ण पुत्र मदन सिंह बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे अपनी कार लेकर हसनपुर की तरफ आ रहे थे, जैसे ही उनकी कार ढक्का मोड पर पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार में टक्कर मार दी, टक्कर लगने से कृष्णा बुरी तरह घायल हो गए, सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।