हसनपुर: रहरा के गांव लालपुर में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में मेघराज सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार रात करीब 10:00 बजे के आसपास में उनका पुत्र सतपाल सिंह घर में ही बिजली का तार टूटा हुआ था उसे जोड़ रहा था। बिजली का तार जोड़ते वक्त अचानक सतपाल सिंह को करंट लग गया करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। परिवार के लोग उसे तुरंत नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।