गुन्नौर: तहसील गुन्नौर क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट, सिसौना डांडा गंगा घाट, असदपुर गंगा घाट, श्री हरि बाबा बांध धाम गंगा घाट , सांकरा गंगा घाट पर भादो मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। रात से हो रही बारिश के कारण शनिवार सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।