टाटगढ़: भाजपा टॉडगढ़-भालिया मंडल ने संगठन की मजबूती पर मंथन किया, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान पर रहेगा फोकस
Tatgarh, Ajmer | Jul 5, 2026 टॉडगढ़। बड़ाखेड़ा स्थित मांगट जी महाराज मंदिर परिसर में रविवार शाम 4 बजे भारतीय जनता पार्टी टॉडगढ़-भालिया मंडल की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कुशाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक अभियानों की रूपरेखा तय करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति