रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में लाखों रुपए की GST चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एडिशनल SP ने दी जानकारी
सोनभद्र जिले में फर्जी फर्म बनाकर कूट रचित तरीके से लाखों रुपए की GST चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है शुक्रवार दोपहर 2 बजे एडिशनल SP अनिल कुमार ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उससे पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।