घाघरा: गुमला: डीडीसी ने नवडीहा पंचायत का किया निरीक्षण, कई दिशा-निर्देश दिए
Ghaghra, Gumla | Oct 15, 2025 गुमला डीडीसी ने घाघरा प्रखंड के नवडीहा पंचायत का दौरा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान कैंप, जन वितरण प्रणाली दुकान और पंचायत सचिवालय का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने आंगनबाड़ी केंद्र में किचन गार्डेन शीघ्र विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही पानी, बिजली और शौचालय का जानकारी लिया।