जनजातीय मंत्री श्री बाबूलाल जी खराड़ी ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 17 सितम्बर। राजस्थान सरकार के जनजातीय मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने गुरुवार को विभिन्न विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण किया। जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायत मगवास में पेयजल योजना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मगवास में नवनिर्मित डोम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मगवास में नए कक्षा-कक्ष, मगवास में सीसी रोड और नाली निर्माण, मुख्य सड़क से श्मशान घाट तक सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
हर गांव और ढाणी तक विकास पहुंचाना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री खराड़ी
इस अवसर पर जनजातीय मंत्री श्री खराड़ी ने कहा कि राज्य सरकार और जनप्रतिनिधि के रूप में हमारी प्राथमिकता हर गांव और ढाणी तक विकास की गंगा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ये सभी विकास कार्य स्थानीय नागरिकों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करेंगे और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। जन-जन के कल्याण और क्षेत्र की प्रगति के लिए यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Girwa, Udaipur | Sep 17, 2026