बंदगांव प्रखंड प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर बैठक हुई। बीडीओ ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक गणना चरण संचालित होगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे तथा उन्हें भरवाकर बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड करेंगे।