बरहेट: लोगाई के पास घायल वृद्ध को थाना पुलिस ने सीएचसी बरहेट में इलाज के लिए पहुंचाया
शुक्रवार के सुबह बरहेट साहिबगंज मुख्य सड़क पर लोगाई चौक के पास से एक 60 वर्षीय वृद्धि घायल अवस्था में पड़ा था सूचना पाकर थाना पुलिस ने घायल वृद्ध को CHC बरहेट पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉ.ने बताया कि दुर्घटना में घायल होगा हालांकि वृद्ध कैसे घायल हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।डॉ.ने बताया कि गंभीर चोट है रेफर किया जायेगा।