फुलवरिया: कोयलादेवा गांव में एक आवासीय झोंपड़ी में लगी आग से दो लाख कि संपत्ति का नुकसान, पड़ोसी पर घर में आग लगाने का आरोप
फुलवरिया थाना क्षेत्र के गांव में बीते मंगलवार की रात एक आवासीय झोपड़ी में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर रात हो गई। आग लगी की घटना में घर में रखे बिछावन कपड़े कॉपी किताब अनाज बर्तन पेटी बक्सा सहीत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित राम लखन प्रसाद ने पड़ोसी पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं दो लाख कि संपत्ति क्षती होने की बात बताई है।