शिवपुरी शहर के गुरुनानक विद्यालय में आयोजित हालिया परीक्षा में हुई भारी विसंगतियों को लेकर आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया। परिषद ने इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।