नैनीताल: तल्लीताल जीजीआईसी में मतदाता दिवस पर सीडीओ ने दिलाई शपथ, निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने का लिया संकल्प
भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जीजीआईसी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार 2:00 बजे सीडीओ अशोक पांडेय ने पुलिस कर्मियों को बधाई दी गई तथा सभी को लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सकुशल संपन्न कराने की शपथ दिलाई गई।