नैनीताल: नई पैदावार से तैयार मछलियों को नैनीझील में डाला जाएगा, जल्द स्नोट्राउट मछली का उत्पादन करेगा DSB-कुलपति प्रो दीवान सिंह
जल्द ही कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से स्नोट्राउट मछली का उत्पादन किया जाएगा।इसके लिए परिसर मे टैंक का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है।जल्द ही वाटर फिल्टर अन्य कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे।फ़रवरी के दूसरे सप्ताह के बाद यहां मछली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। मछली की ग्रोथ देखने के बाद स्वदेशी स्नोट्राउट मछलियां लाएंगे।