कर्वी: चित्रकूट डीएम का कड़ा संदेश: वित्त आयोग के कार्यों की होगी जांच, गड़बड़ी पर सचिवों के खिलाफ होगी कार्रवाई
चित्रकूट में सोमवार दोपहर 2 बजे डीएम पुलकित गर्ग ने निर्देश दिए कि पिछले तीन वर्षों में सर्वाधिक धनराशि खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों का विशेष निरीक्षण कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता, अभिलेख, टेंडर प्रक्रिया और विद्यालयों के कायाकल्प कार्यों की जांच होगी। अनियमितता मिलने पर संबंधित सचिवों पर कार्रवाई की जाएगी।