सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन दीवार गिराकर जान से मारने की धमकी दी गई
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाले अंबेडकर वार्ड में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी वहा उस प्लाट को अपना बताने वाले पति पत्नी आए और गालियां देते हुए भूस्वामी को जान से मारने की धमकी दी और निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। जिसकी शिकायत फरियादी ने थाना में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।