मोहड़ा: जलालपुर गांव से महिला वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
Muhra, Gaya | Jul 3, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत जलालपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दहेज उत्पीड़न के मामले में एक वारंटी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतरी थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दहेज उत्पीड़न मामले की वारंटी सुनीता देवी को गिरफ्तार कर नवादा कोर्ट में पेश किया गया है।