वारासिवनी: कलेक्टर मृणाल मीना ने गेहूं खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
कलेक्टर मृणाल मीना ने 1 मई को वारासिवनी क्षेत्र के समर्थन मूल्य पर संचालित गेहूं खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी आर.के. ठाकुर, कनि