रामगढ़: अकलीमपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने छत पर चढ़कर लहराई बंदूक, वायरल वीडियो से पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | Oct 21, 2026 मामूली कहासुनी के बाद छत पर चढ़कर अवैध बंदूक लहराना अकलीमपुर गांव के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। घटना का वीडियो बुधवार को सुबह ग्यारह बजे सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नौगांवा थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी दिलेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत अकलीमपुर गांव में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।