धनौरा: बछरायूं के गांव बजीदपुर में युवक पर दबंगों ने किया हमला, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन पहुंचे CO कार्यालय
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले महेश, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, रूपचंद, चंद्रपाल, पिंटू, शीशराम, नेपाल, राम अवतार आदि लोगों ने बताया है कि अब से दो माह पहले बाबू उर्फ सुधीर को गांव के दबंग लोग गांव बाजीदपुर से मारपीट करते हुए उठा कर ले गए थे, उसे बेरहमी से पीटा था। अधमरी अवस्था में खेत में फेंक कर चले गए थे।