कोंडागांव: बड़ेडोंगर में बिजली विभाग के निजी कर्मचारी के साथ बड़ा हादसा, कार्य के दौरान करंट से झुलसकर गंभीर हालत में रायपुर रेफर
फरसगांव ग्राम बड़ेडोंगर में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एलटी लाइन पर काम के दौरान बिजली विभाग का निजी कर्मचारी हितेश प्रधान (25) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में उसके सिर, चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आईं। 108 एम्बुलेश नही मिलने पर दो घण्टे बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरसगांव अस्पताल की छोटी एम्बुलेश से दोपहर 1 बजे रायपुर रेफर किया गया।