थरथरी: नदी के पास प्रस्तावित लैंडफिल साइट को नगर पंचायत चंडी ने बताया अनुपयुक्त
नगर पंचायत चंडी में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए प्रस्तावित लैंडफिल साइट का सोमवार की शाम चार बजे कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन के साथ स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अंचलाधिकारी द्वारा चिन्हित भूमि स्थानीय नदी से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जो पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नहीं है।