कदले सुरक्षित वन में अफीम की खेती की तैयारी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार
वन भूमि पर अवैध पोस्ता की खेती पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने शुक्रवार को चतरा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत कदले सुरक्षित वन में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लुरक गंझु (59), पिता स्व. फागु गंझु, निवासी तिलैया, पंचायत बरैनी, थाना चतरा के रूप में हुई है। वह अफीम की खेती के लिए तैयार खेत में दाना डालकर पटवन कर रहा था। उसके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धारा 33 के तहत कार्रवाई की गई। सदर अस्पताल में जांच के बाद उसे हिरासत में रखने के लिए फिट पाया गया।
कार्रवाई के दौरान ड्रोन से अफीम प्रभावित क्षेत्र की सघन निगरानी की गई। डीएफओ अहमद बेलाल अनवर ने कहा कि वन भूमि पर अफीम की खेती अपराध है, अभियान जारी रहेगा।
Pratappur, Chatra | Nov 22, 2026