डिंडौरी: जिला भाजपा कार्यालय में बीजेपी की मासिक बैठक हुई आयोजित, आगामी कार्यों को लेकर बनाई गई कार्य योजना
डिंडौरी जिला भाजपा कार्यालय में बीजेपी की मासिक बैठक का शनिवार शाम 4:00 बजे आयोजन किया गया जहां भाजपा जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्य योजना बनाई । दरअसल बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।