ट्रेन में बिठा दीं महिला पुलिसकर्मी, कन्फर्म नहीं हुआ था रिजर्वेशन, टॉयलेट के पास खड़े होकर करना पड़ा 11 घंटे का सफर👇
हुआ ये कि मुरैना से नई भर्ती हुईं महिला सिपाहियों को ट्रेनिंग के लिए रविवार की शाम इंदौर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के लिए रवाना किया गया, लेकिन मुरैना पुलिस लाइन ने इनका टिकट कन्फर्म कराए बिना ही इंदौर रवाना कर दिया।
इन्हें मुरैना से वहां द्वारा ग्वालियर भेजा। वहां से ये ट्रेन में चढ़ीं, लेकिन सीट नहीं मिली। तो उन्हें टॉयलेट के पास के खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।