सामरी कुसमी: 20 सालों से सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहा परिवार
कुसमी सामरी रविवार बलरामपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक परिवार पिछले 20 सालों से सामाजिक बहिष्कार का दर्द झेल रहा है। वजह सिर्फ इतनी कि उन्होंने कथित तौर पर ढाई सौ रुपए का सामाजिक जुर्माना नहीं भरा। अब हालात ऐसे हैं कि परिवार के बच्चों की शादी तक नहीं हो पा रही है। पीड़ित के परिजनों ने मीडिया से की बात