कोंडागांव: कोंडागांव में सुशासन तिहार का तीसरा दिन, ग्रामीणों ने समाधान पेटी में जमा किए आवेदन, 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन
राज्य शासन की पहल ‘सुशासन तिहार’ के प्रथम चरण के अंतर्गत आमजन की मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लेने का सिलसिला आज तीसरे दिन भी जारी रहा। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी ग्राम पंचायतों में समाधान पेटियां स्थापित की गईं है, जिनमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। जिले के कोंडागांव, माकड़ी, फरसगांव, केशकाल.