कोंडागांव: कोंडागांव के ग्राम पुसावंड में अजीब घटना, 26 वर्षीय विवाहित युवक ने खुद के पेट में मारा धारदार चाकू, हालत गंभीर
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुसावंड में कल बुधवार की रात एक अजीब वाक्या घटा, जिसमें एक 26 वर्षीय शादी शुदा व्यक्ति ने स्वयं को चाकू मार लिया। वहीं व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आज गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज शाम 4 बजे पीड़ित व्यक्ति के छोटे भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बड़ा भाई उमेश नेताम काफी नशे में था।