कोंडागांव: छत्तीसगढ़ प्रदेश में 11,000 फड़ मुंशी ₹7,200 सालाना कमीशन पर कार्य करने को मजबूर- रमेश यदु, प्रदेश संयोजक फड़ मुंशी संघ
छत्तीसगढ़ फड़ मुंशी संघ के प्रदेश संयोजक रमेश यदु का आज गुरुवार दोपहर 2:00 बजे कोंडागांव नगर आगमन हुआ, इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि सरकार की घोषणा अनुरूप फड़ मुंशीयों को ₹25000 सालाना नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 11000 फड़ मुंशी अब भी ₹7200 सालाना कमीशन के रूप में सरकार के लिए कार्य करने पर मजबूर है। सरकार की मंशा पर बड़ा सवाल।