चास: बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना ने बालीडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों को जल्द निपटाने का दिया निर्देश
Chas, Bokaro | May 23, 2026 बोकारो जिला के बालीडीह थाना में आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक एसपी नाथू सिंह मीना ने निरीक्षण किया। एसपी के आगमन पर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह और बालीडीह ओपी प्रभारी समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। समय लगभग 12 बजे निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के रिकॉर्ड सहित अन्य रखरखाव की जानकारी ली।