अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी प्रखंड में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, स्कूलों के समय में बदलाव
जारी प्रखंड इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। पहाड़ों और जंगलों से घिरा क्षेत्र होने के बावजूद तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सुबह होते ही तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करने लगती है और दोपहर तक हालात इतने खराब हो जाते हैं कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी को देखते हुए स्कूलों के टाइम में भी फेर बदल किया गया है