सरदारशहर: राणासर बिकान के पास बाइक फिसलने से बाइक चालक घायल, राजकीय अस्पताल में उपचार के बाद किया गया रेफर
राणासर के पास बुधवार शाम 8 बजे दूलरासर जाने वाली सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचा मेगा हाईवे टोल नाके की एंबुलेंस द्वारा घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हाई सेंटर रेफर कर दिया।