सरदारशहर: आसलसर कुंडिया के पास पिकअप और बोलेरो की भिड़त में पेपर देने जा रही बोलेरो सवार 1 महिला की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल
सरदारशहर के मेगा हाईवे आसलसर कुंडिया के पास मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि को करीब 2 बजे एक पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने जबरदस्त भिड़त हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 7 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चिख पुकार मच गई। अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय अनीता पत्नी महेंद्र ज्याणी की मौत हो गई।