सरदारशहर: सरदारशहर पुलिस थाने में दीपावली पर्व को लेकर डीएसपी की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक का हुआ आयोजन
सरदारशहर के पुलिस थाने में मंगलवार शाम 6 बजे दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था और सौहार्द बनाये रखने के लिए सीएलजी सदस्यों के साथ की बैठक डीएसपी रामेश्वरलाल सारण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में डीएसपी ने सभी से परिचय कर दिपावली पर्व पर शहर में व्यवस्थाओं के लेकर चर्चा की। इस अवसर पर शहर के नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।