थाना मोतीनगर पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राकेश उर्फ सूर्या अहिरवार (28) निवासी छोटा करीला को 8 माह के लिए जिला सागर व सीमावर्ती जिलों से निष्कासित किया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश की सीमा में छोड़ा गया। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अब तक 18 आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित की गई।