संपतचक: गोपालपुर में बालू लदे हाइवा की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, उपचालक हिरासत में, चालक फरार
पटना, 29 सितंबर। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिरपतपुर के समीप मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार करीब 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से नालंदा जिले के हुलासगंज से पटना की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे बालू लदे हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और हाइवा की चपेट में आ गई। ग